नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- अक्टूबर मिड के बाद सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य गोचर को सबसे अहम माना जाता है। इस वक्त सूर्य अपनी ही राशि सिंह में विराजमान हैं। 17 सितंबर तक यहीं रहने वाले हैं। इसके बाद कन्या राशि में जाएंगे। कुछ दिन यहां रहने के बाद सूर्य शुक्र की राशि तुला में प्रवेश करेंगे। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार तुला राशि में सूर्य 17 अक्टूबर की रात 7 बजकर 58 मिनट पर जाएंगे। पंडित जी के मुताबिक इस सूर्य गोचर का लाभ एक नहीं दो नहीं बल्कि कुल 5 राशियां उठाएंगी।अक्टूबर में सूर्य गोचर से इन 5 राशियों को मिलेगा लाभमेष राशि मेष राशि वालों के लिए सूर्य का तुला में गोचर काफी अच्छा साबित हो सकता है। इस दौरान पैसों से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं। नौकरी में कोई अच्छी न्यूज मिल सकती है। बिजनेस करने वालों को भी...