नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- Venus Retrograde in Libra Effects on Relationship : शुक्र इस वक्त तुला राशि में वक्री हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को प्रेम, सुंदरता और लग्जरी से जोड़ा जाता है। ऐसे में शुक्र की बदलती चाल का असर रिश्तों पर साफ तौर पर पड़ता है। शुक्र अपनी ही तुला राशि में उलटी चाल चल रहे हैं और आगे चलकर कन्या राशि में जाएंगे और 14 नवंबर तक ऐसे ही वक्री रहेंगे। अब जब भी शुक्र अपनी राशि तुला में आते हैं तो इसे रिश्तों से जोड़कर देखते हैं। शुक्र की उल्टी चाल इस वक्त रिश्तों के लिहाज से बहुत ही अहम है। इस दौरान पुरानी बातें या फिर मुद्दे फिर से वापस आ सकते हैं। साथ ही अभी करवाचौथ पर शुक्र अस्त होंगे। तो चलिए समझते हैं कि इन चीजों का असर रिश्तों पर कैसा होगा। क्या शुक्र का अस्त होना करवाचौथ पर असर डालेगा?करवाचौथ से पहले क्या हों...