देहरादून, अगस्त 26 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। तुलाज इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित 8वीं एसडी जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप में बालक और बालिका वर्ग की 16 टीमों ने हिस्सा लिया।पांच दिवसीय इस चैंपियनशिप के बालक वर्ग के रोमांचक फाइनल में तुलाज इंटरनेशनल स्कूल ने डीआईएस रिवरसाइड को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, बालिका वर्ग में द एशियन स्कूल ने वुडस्टॉक स्कूल को 1-0 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। व्यक्तिगत प्रदर्शन में बालिका वर्ग की वैष्णवी थपलियाल (बेस्ट गोलकीपर) और नोएजिन (बेस्ट स्कोरर) चुनी गईं। बालक वर्ग में वीराज (बेस्ट गोलकीपर), श्लोक प्रत्यूष (बेस्ट डिफेंडर), तेजस राठी (इमर्जिंग प्लेयर) और आयुष माहतो (बेस्ट स्कोरर) सम्मानित किए गए। समारोह के विशेष अतिथि राष्ट्रीय फुटबॉलर नागेंद्र सिंह नेगी रहे। चैंपियनशिप का आयोजन...