प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 29 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर बुधवार को सुपरफास्ट तुलसी सहित कई ट्रेनें विलंब से पहुंचीं। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि अयोध्या कैंट से मुंबई एलटीटी जाने वाली तुलसी सुपरफास्ट 2 घंटे 54 मिनट, प्रयागराज संगम से लखनऊ चारबाग जाने वाली पैसेंजर 1 घंटे 16 मिनट, वाराणसी से लखनऊ चारबाग जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 25 मिनट, बस्ती से प्रयागराज संगम जाने वाली मनवर संगम एक्सप्रेस 2 घंटे 30 मिनट, कानपुर सेंट्रल से जंक्शन पर आने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 54 मिनट, नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 14 मिनट विलंब से पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...