प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 11 -- प्रतापगढ़। डीएम अभिषेक पांडेय ने गुरुवार को शहर के तुलसी सदन हादीहाल का निरीक्षण कर सफाई, सुरक्षा, पार्किंग एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका राकेश कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि परिसर में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, जिससे यहां आने वाले नागरिकों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध हो सके। जिलाधिकारी ने परिसर के सौंदर्यीकरण एवं नियमित रखरखाव पर विशेष जोर देते हुए कहा कि तुलसी सदन जिले की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है। इसलिए इसकी सुंदरता, स्वच्छता एवं सुविधाओं का उच्च स्तर पर संरक्षण किया जाना आवश्यक है। तुलसी सदन में होने वाले कार्यक्रमों में सैकड़ों लोग जुटते हैं उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराए जाएं। यह भी पढ़ें- पर्यटन स्थलों के विकास एवं सौंदर्य...