उन्नाव, दिसम्बर 15 -- उन्नाव। तुलसीय पूजन यात्रा को लेकर नार सेवा नारायण सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बैठक कर योजना तैयार की। बैठक में यात्रा को भव्य बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गई। 25 दिसंबर को मनाए जाने वाले तुलसी पूजन दिवस और भव्य तुलसी पूजन यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए नर सेवा नारायण सेवा समिति के संस्थापक विमल द्विवेदी ने चर्चा की। कहा तुलसी पूजन यात्रा हिंदू समाज के लिए सांस्कृतिक और धार्मिक आस्था का प्रतीक है और इसे सफल बनाने के लिए तत्परता से कार्य करें। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस आयोजन में शामिल होने की अपील की। कहा यात्रा का मुख्य उद्देश्य सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण और समाज में जागरूकता बढ़ाना है। 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस के रूप में मनाने और प्लास्टिक के तुलसी पौधों का बहिष्कार करने ...