तुलसी में कच्चा आलू क्यों गाड़ रहे हैं लोग? क्या इस हैक से नहीं सूखेगा पौधा, जानें सच्चाई!
नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- ज्यादातर भारतीय घरों में तुलसी का पौधा जरूर देखने को मिल जाता है। दरअसल हिंदू धर्म में इस पौधे का विशेष महत्व है और इसे पूजनीय माना गया है। वैसे तो पौधे को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती है, लेकिन कई बार पर्याप्त धूप, पानी और पोषक तत्व ना मिलने की वजह से ये सूखने लगता है। ऐसे में पौधे को हरा भरा रखने के कई हैक सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इन्हीं में एक है तुलसी के पौधे की मिट्टी में कच्चा आलू गाड़ना। ऐसा कहा जाता है कि कच्चा आलू गाड़ने से तुलसी के पौधे को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे पौधा हरा-भरा और हेल्दी नजर आता है। आइए जानते हैं क्या ये हैक वाकई काम करता है?तुलसी के पौधे में कच्चा आलू गाड़ने से क्या होता है? वायरल हैक के मुताबिक तुलसी के पौधे में कच्चा आलू गाड़ने से तुलसी का पौधा जल्दी सूखता नहीं ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.