जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन की ओर से शनिवार को कवि प्रदीप मिश्र द्वारा रचित हिन्दी काव्य संग्रह 'मन का गवाक्ष' का लोकार्पण किया गया। तुलसी भवन में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि टाटा मोटर्स के पूर्व उप महाप्रबंधक डॉ. चंदेश्वर खां रहे। लोकार्पण के बाद ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र ने पुस्तक पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक की कविताएं यथार्थ से शाश्वत की यात्रा के लिए पथ प्रदर्शित करती हैं। इसमें देशभक्ति के साथ बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने वाली कविताएं भी शामिल हैं। मुख्य अतिथि डॉ. चंदेश्वर खां ने 'गवाक्ष' शब्द पर प्रकाश डाला और श्रोताओं को हिंदी के तत्सम शब्दों के अधिक प्रयोग पर जोर दिया।कवि प्रदीप मिश्र का साहित्यिक जीवन परिचय सुरेश चंद्र झा ने प्रस्तुत किया। यमुना तिवारी 'व्यथित' ने इसे अप...