चित्रकूट, मई 10 -- राजापुर। तुलसी नगरी स्थित काशीनगर में लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। लगातार बढ़ रही गर्मी और कड़ाके की धूप में लोग पानी के लिए परेशान हो रहे है। दो हैंडपंपों ने जलस्तर नीचे खिसकने से जवाब दे दिया है। अब केवल एक ही हैंडपंप के सहारे करीब आधा सैकड़ा परिवार पानी के लिए लाइन लगा रहे है। कस्बे के काशीनगर में करीब दो साल पहले ग्राम समूह पेयजल योजना के तहत जलनिगम ने पाइप लाइन बिछाई गई थी। उस दौरान लोगों को उम्मीदें रही कि जल्द सीधे घर में पीने के लिए पानी पहुंचेगा। लेकिन लोगों की यह उम्मीदें अभी तक पूरी नहीं हुई। यह भी पढ़ें- शुद्ध जल के लिए तरस रहे लोग, अधूरा पड़ा काम पाइप लाइन के जरिए इस इलाके में जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी। करोड़ों की लागत से बनी यह योजना धरातल पर नहीं उतर पाई। इधर गर्मी में लगातार भूगर्भ जलस्तर नीचे खि...