तुलसी जयंती पर तीन दिवसीय रामचरितमानस अखंड पाठ
आदित्यपुर, अगस्त 22 -- गम्हरिया। गोस्वामी तुलसीदास जयंती के अवसर पर मैथिली मानस मंडली गम्हरिया की ओर से तीन दिवसीय श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ का आयोजन किया गया है। विजय तरण आश्रम में शुक्रवार शाम 7.30 बजे से पाठ का शुभारंभ किया गया। शनिवार को सुबह 9.30 बजे से तथा रविवार को दोपहर 12 बजे तक धार्मिक अनुष्ठान चलेगा। आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को श्रीरामचरितमानस के आदर्शों से जोड़ना और समाज में भक्ति, शांति व सद्भाव का संदेश देना है। आयोजक मंडली ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। यह भी पढ़ें- रामचरितमानस समाज व परिवार की आचार संहिता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.