आगरा, अगस्त 18 -- तीर्थ नगरी सोरों में रामचरित मानस के रचियता गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर हरिपदी किनारे बुधवार को धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। हरिपदी गंगा किनारे तुलसी स्मारक पर शाम के समय मेला का भी आयोजन होगा। मंगलवार को तुलसी मेला समिति के सचिव रविंद्र ब्रह्मचारी ने बताया कि बुधवार को गोस्वामी तुलसीदास की 515वीं जयंती हर्षोउल्लास के साथ मनाई जाएगी। भारतीय जनमानस में भक्ति, नीति, लोक मंगल और मानवहित समरसता का संदेश देने वाले तुलसीदास जी की जयंती पर हरिपदी किनारे सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। प्रमुख रूप से हरिपदी किनारे मेला का भी आयोजन किया जाएगा। बुधवार की सुबह विद्यालयों के विद्यार्थी तुलसी स्मारक पर गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur K...