फरीदाबाद, मार्च 28 -- फरीदाबाद के सेक्टर-78 की हैबिटेट सोसायटी में शनिवार शाम को 12वीं मंजिल स्थित फ्लैट में आग लग गई। आग इतनी अधिक भयानक थी कि उसने 13वीं और 14वीं मंजिल के फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें किसी के झुलसने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार रात करीब आठ बजे 12वें फ्लोर के एक फ्लैट में आग लगी। उस समय फ्लैट मालिक परिवार सहित बाहर गया हुआ था। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि फ्लैट के बाहर रखे तुलसी के पौधे में जलाए गए दीये के ऊपर कोई पर्दा आकर गिर गया था। इससे आग फैलती चली गई। पर्दों में आग लगते ही लपटें तेजी से फैल गईं और ऊपर की मंजिलों तक पहुंच गईं। आग की चपेट में कई फ्लैट आ गए, जिनमें रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। धुआं फैलने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सोसाइटी के लोगों ने तुरंत अलार्म बजाया और सभी को बाहर निकलन...