बलरामपुर, मई 25 -- बलरामपुर, संवाददाता। किला पतझी ग्राउंड बलरामपुर में आयोजित तुलसीपुर प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार देर शाम शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। पूर्व सांसद श्री मिश्र ने खिलाड़ियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं और उनमें प्रतिस्पर्धात्मक भावना, टीम वर्क तथा नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। मुख्य अतिथि ने सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। यह भी पढ़ें- सिरसी में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज़, खेल भावना से गूंजा एपीजे अब्दुल कलाम प्ले ग्राउंड कार्यक्रम म...