बलरामपुर, फरवरी 17 -- तुलसीपुर, संवाददाता। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा जनजागरण और गायत्री संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकली ज्योति कलश यात्रा इन दिनों बलरामपुर जिले में भ्रमण कर रही है। पांचवें दिन ज्योति कलश यात्रा तुलसीपुर क्षेत्र में पहुंची, जहां गायत्री परिवार के अनुरोध पांडे, नीरज गुप्ता सहित भारी संख्या में लोगों ने रथ का स्वागत किया। ग्राम बिलोहा मंदिर में महंत ओंकारनाथ तिवारी ने बच्चों के साथ कलश यात्रा की पूजन-आरती की। इसके बाद नगर के विभिन्न स्थानों विनायक रेस्टोरेंट, इटवा चौराहा, स्व. द्वारिका प्रसाद पब्लिक स्कूल बनकशिया, गोपाभारी, सुखरामपुर, लक्ष्मणपुर, बड़गौ और मुजहनी में स्थानीय लोगों ने ज्योति कलश का भव्य स्वागत कर आरती की। टोलीनायक श्रद्धेय दधिबल सिंह ने गुरुदेव के विचारों और गुरु-गायत्री के महत्व पर विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.