बलरामपुर, अप्रैल 7 -- मंगल देव गिरि / बलरामपुर। उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के तुलसीपुर नगरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने पीडब्ल्यूडी की खाली पड़ी भूमि पर रोडवेज बस अड्डा निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने की उम्मीद जगी है और लोगों में खुशी का माहौल है। वर्षों से तुलसीपुर में रोडवेज बस स्टेशन के अभाव के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बसों के ठहराव और सुविधाओं के अभाव में यात्रियों को असुविधाजनक परिस्थितियों में यात्रा करनी पड़ती थी। अब कैबिनेट की मंजूरी के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने की संभावना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस अड्डा बनने से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि व्यापार और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.