तुलसीपुर के पुरवा वार्ड में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग
गौरीगंज, जून 26 -- तुलसीपुर(वलरामपुर) संवाददाता। बलरामआदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के पुरवा वार्ड में शुक्रवार सुबह भीषण गर्मी व बिजली व्यवस्था पर बढ़ते दबाव के बीच ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। तेज शॉर्ट सर्किट के बाद ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने तत्काल क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर फायर ब्रिगेड को बुलाया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। यह भी पढ़ें- तुलसीपुर के पुरवा वार्ड में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग हादसे के बाद पुरवा वार्ड समेत आसपास के क्षेत्रों की करीब दो हजार की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.