बलरामपुर, जून 2 -- तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर में तैनात अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार दुबे का स्थानांतरण कर दिया गया है। शासन के आदेश पर उन्हें जनपद बाराबंकी की रामनगर नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। करीब दो वर्षों तक तुलसीपुर नगर पंचायत में सेवाएं देने के बाद उनके स्थानांतरण से नगर पंचायत का ईओ पद फिलहाल रिक्त हो गया है। एसडीएम राकेश कुमार जयंत ने बताया कि डीएम के निर्देशानुसार वैकल्पिक अधिकारियों की तैनाती जल्द की जाएगी। गौरतलब है कि नगर पंचायत गैसड़ी, पचपेड़वा व नगर पालिका परिषद उतरौला के अधिशासी अधिकारियों का भी गैर जनपद स्थानांतरण हो चुका है। ऐसे में वर्तमान में जिले में केवल नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अधिशासी अधिकारी ही कार्यरत हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...