बलरामपुर, मई 20 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में बुधवार को अभ्युदय कोचिंग के बेहतर संचालन एवं विस्तार को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं तक प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण तैयारी पहुंचाने पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान डीएम ने तुलसीपुर व उतरौला तहसील मुख्यालय पर अभ्युदय कोचिंग के दो नए सैटेलाइट सेंटर संचालित किए जाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। वर्तमान में जनपद में नीट, जेईई, लोक सेवा आयोग समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए डायट परिसर में निशुल्क...