तुलसीदास जयंती पर रामचरितमानस के आदर्शों को अपनाने का आह्वान
बोकारो, अगस्त 20 -- चास प्रतिनिधि। बोकारो भारती सांस्कृतिक परिषद की ओर से कुरमीडीह में महाकवि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में तुलसीदास के जीवन, व्यक्तित्व एवं उनकी कालजयी कृति *रामचरितमानस* की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज को भक्ति, मर्यादा, सदाचार और मानवीय मूल्यों का संदेश दिया। उनकी रचनाएं आज भी लोगों को नैतिक जीवन जीने की प्रेरणा देती हैं। वक्ताओं ने कहा कि रामचरितमानस केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला मार्गदर्शक ग्रंथ है। परिषद के अध्यक्ष ब्रज किशोर पांडेय ने कहा कि 528 वर्ष बाद भी तुलसीदास की प्रासंगिकता बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Godda News: विद्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.