तुलसीदास जयंती एवं सांस्कृतिक महोत्सव में विद्या मंदिर प्रथम
लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- लखीमपुर, संवाददाता।पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गोस्वामी तुलसीदास की जयंती और संकुल स्तरीय मेले के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान वैदिक गणित एवं सांस्कृतिक महोत्सव में विद्यालय के संकुल में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर खुशी जाहिर की गई।समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर प्रचारक विनोद कुमार और प्रधानाचार्य श्रवण कुमार अवस्थी ने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्र-छात्राओं के बीच आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने तुलसीदास जी के जीवन और कृतित्व पर विचार रखे। आचार्य कुलदीप शुक्ला ने तुलसीदास जी के आध्यात्मिक योगदान पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि विनोद कुमार ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, संस्कार और ज्ञान परंपरा को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- ब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.