अररिया, अगस्त 20 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता स्थानीय प्रोफेसर कॉलोनी स्थित पीडब्ल्यूडी परिसर में इंद्रधनुष साहित्य परिषद के तत्वावधान में हिन्दी साहित्य के महान कवि एवं रामभक्त गोस्वामी तुलसीदास की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता बाल साहित्यकार हेमंत यादव ने की। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित साहित्यकारों एवं साहित्यप्रेमियों द्वारा गोस्वामी तुलसीदास के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुई। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य हरिशंकर झा, परिषद के उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार झा, पूर्व प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद मंडल, पूर्व प्रधानाध्यापक हर्ष नारायण दास, सचिव विनोद कुमार तिवारी, प्रधानाध्यापक दिवाकर कुमार, हिन्दी सेवी अरविन्द ठाकुर, डॉ. रामानंद अंकुर एवं सभाध्यक्ष हेमंत यादव ने गोस्वामी तुलसीदास के व्यक्तित्व एवं कृति...