किशनगंज, जनवरी 16 -- दिघलबैंक। गुरुवार को पीएम श्री 2 उच्च विद्यालय तुलसिया के प्रांगण में एक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय से विदा ले कर अपने गृह जिला या पास के जिला जा रहे प्रभारी प्रधानाध्यापक नीरज कुमार निराला, शिक्षक अब्दुल्लाह हारून,सुजीत कुमार ,राजीव कुमार आर्या तथा शिक्षका अस्मिता रानी को भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान मौके पर मौजूद विद्यालय के पोषक क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं नए पुराने शिक्षकों सहित प्रखंड के विभिन्न विद्यालयो़ं से आये दर्जनों वरीय शिक्षकों ने विद्यालय से विदा ले रहे शिक्षिकाओं तथा शिक्षक के लंबे आयु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान उपस्थित शिक्षक, ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं विद्यालय समिति के सदस्यों की ओर से सेवानिवृत्त शिक्षकों का माल्यार्पण किया...