चतरा, अप्रैल 7 -- कान्हाचट्टी प्रतिनिधि। वन प्राणी प्रमंडल हजारीबाग के बैनर तले मंगलवार को वन अग्नि सुरक्षा एवं हाथी-मानव टकराव जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस क्रम में तुलबुल, जसपुर एवं क्षेत्र के अन्य विभिन्न स्थानों पर वन कर्मियों संतोष यादव, चंद्रदेव यादव, गोविंद भुइंया, पंकज कुमार, दशरथ, अजय एवं वन विभाग के सिपाहियों श्रवण कुमार महतो, कुलदीप कुमार महतो, जैनेन्द्र कुमार उपस्थित थे। नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वनकर्मियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में छोटी सी लापरवाही भी भीषण वन आग का रूप ले सकती है, जिससे वन संपदा, वन्यजीव एवं पर्यावरण को भारी नुकसान होता है। लोगों से अपील की गई कि वे जंगलों में आग न लगाएं और आग लगने की स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचित करें। वह...