बांदा, मार्च 17 -- बांदा। संवाददाता पैलानी तहसील अंतर्गत सिंधनकला गांव स्थित तुर्री नाला पुल पर सेतु निगम ने 15.84 करोड़ की लागत से पांच कोठियों वाले दीर्घ सेतु पुल निर्माण में हीलाहवाली को लेकर जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने निरीक्षण किया। मौके पर ही निर्माण कार्य में देरी होने पर उच्चाधिकारियों को फटकार लगाई। मंत्री के फटकार के बाद सेतु निगम ने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई है।बाढ़ के समय तुर्री नाला पुल से आवागमन बंद हो जाता है जिससे करीब एक दर्जन गांवों सिंधनकला व इसके मजरे गुरगवां, अदरी, लसडा़, बसधरी, पचकौरी, सिंधनखुर्द आदि गांवों के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पूर्व में ग्रामीणों ने जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद से मिलकर दीर्घ सेतु पुल निर्माण को लेकर फरियाद की थी। दीर्घ सेतु पुल निर्माण को लेकर नक्शा देखन...