मुजफ्फरपुर, सितम्बर 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। तुर्की में रविवार को गिरफ्तार हुए वैशाली और पटना के तीन हेरोइन तस्करों से मिली जानकारी के आधार पर एसटीएफ ने सोमवार को पटना के फतुहा में तीन अन्य तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से करीब 10 लाख रुपये मूल्य की 48 ग्राम हेरोइन जब्त की गई है। एक दिन पहले मुजफ्फरपुर में पकड़े गए तीनों तस्करों के पास से 27 लाख की हेरोइन बरामद हुई थी। असम से बिहार तक हेरोइन सप्लाई के इस रैकेट पर एसटीएफ लगातार कार्रवाई कर रही है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: भगवानपुर में 38 किलो गांजा के साथ पांच तस्कर गिरफ्तारगिरफ्तार तस्करों के बारे में एसटीएफ के अनुसार, सोमवार को विशेष टीम एवं पटना जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फतुहा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन हेरोइन तस्कर वैशाली के राघोपुर थाना के रुस्तमपुर नि...