मुजफ्फरपुर, अप्रैल 16 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। तुर्की स्टेशन पर बुधवार को मौर्य एक्सप्रेस में सवार होने के दौरान गिर कर एक यात्री की मौत हो गई। 40 वर्षीय मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलने के बाद मुजफ्फरपुर रेल पुलिस थाने की टीम ने शव को बरामद कर लिया है। रेल थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। यह भी पढ़ें- लिच्छवी एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, पहचान नहीं हो सकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...