मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- कुढ़नी एक संवाददाता। तुर्की थाना के छाजन दरधा में ननिहाल में रह रहे युवक के साथ चार से पांच बदमाशों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। 24 जनवरी की इस घटना में पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मारपीट में घायल संजीव कुमार मोतीपुर थाना के मेघुआ गांव का रहने वाला है। 23 जनवरी को उसने नाना सोनेलाल मांझी के यहां सरस्वती पूजा की थी। 24 जनवरी को वह मूर्ति विसर्जन को जा रहा था। इसी दौरान उसके साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। संजीव ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताई कि चोरकरिया के रहने वाले अभिषेक कुमार, उदय कुमार, विक्की कुमार, रौशन कुमार व राजा कुमार ने जातिसूचक शब्द से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। ट्रैक्टर भी जप्त कर ले गए। स्थानीय जनप्रतिनिधि ने दोनों पक्षों से बात कर ट्रैक्टर दो दिन बाद लौटवा दिया। इसके बाद आरोपियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.