मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- कुढ़नी, एक संवददाता। तुर्की ओवर ब्रिज के समीप रविवार की रात अज्ञात वाहन ने एक अधेड़ व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की समाचार लिखे जाने तक पहचान नहीं हो सकी थी। उसकी उम्र करीब 56 वर्ष है। घटना की सूचना मलने पर पहुंची तुर्की थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि अज्ञात अधेड़ पैदल सड़क पार कर दूसरे लेन में जा रहा था। तभी मुजफ्फरपुर की तरफ जा रहे किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। मृतक के पहनावे और हुलिया से उसके मानसिक रूप से विक्षिप्त होने की आशंका जताई जा रही है। तुर्की थाना प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...