मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। तुर्की थाना क्षेत्र के एक गांव की एक 16 वर्षीया किशोरी से दुष्कर्म में कोर्ट ने बुधवार को मुकेश राय को 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 55 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। पिछले वर्ष 31 मई की रात गिफ्ट देने के बहाने की किशोरी को घर से बुलाकर मुकेश राय ने दुष्कर्म किया था।

सजा सुनाए जाने की प्रक्रिया सेशन-ट्रायल के बाद विशेष पॉक्सो कोर्ट-तीन के न्यायाधीश ने नूर सुल्ताना ने यह सजा सुनाई। इससे पहले पिछले शुक्रवार को पॉक्सो कोर्ट ने उसे दोषी करार दिया था। बुधवार को सजा के बिंदू पर सुनवाई हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) राजीव रंजन राजू ने कोर्ट में साक्ष्यों को पेश किया। अधिवक्ता मिक्की कुमारी ने इसमें उनका सहयोग किया। सजा सुनाए जाने के बाद किशोरी के ...