मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 17 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। तुर्की दुष्कर्म कांड में बुधवार को विशेष पॉक्सो कोर्ट संख्या-तीन में पीड़िता की गवाही दर्ज कराई गई। विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो राजीव रंजन राजू ने मुख्य परीक्षण कराया। वहीं, बचाव पक्ष की ओर से प्रतिपरीक्षण कराया गया। विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि पीड़िता की गवाही पूरी हो गई है। इससे पहले पीड़िता की मां सहित अन्य कई गवाहों की गवाही हो चुकी है। अब इस मामले की सुनवाई 23 दिसंबर को होगी। मालूम हो कि बीते 31 मई की रात तुर्की थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को गिफ्ट देने के बहाने मुकेश राय मोबाइल से कॉल कर घर से बुलाया। उसे कार से सुनसान स्थान पर ले गया। बाद में किशोरी को छोड़ने घर पर आया। किशोरी के परिजनों व ग्रामीणों ने कार को घेरना चाहा तो उसने कुचलने का प्रयास किया। किशोरी ने आरोप लगाया कि मुकेश ने...