मुजफ्फरपुर, मई 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। तुर्की टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में पूर्ववर्ती छात्र संघ का गठन किया गया। प्राचार्य डॉ. इम्तियाज आलम के नेतृत्व में सभी संकाय सदस्य, पूर्ववर्ती छात्रों ने द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।प्राचार्य ने कहा कि कार्यक्रम में बीएड सत्र 2015-17, एमएड सत्र 2016-18 से सत्र 23-25 तक के अधिकांश पूर्ववर्ती छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं। पूर्ववर्ती छात्र संघ के माध्यम से ये सभी शिक्षकों के साथ मिलकर संस्थान के हित में काम करेंगे। समय समय पर बैठक का भी आयोजन होगा।सर्वसम्मति से पूर्ववर्ती छात्र संघ का अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष संजीव कुमार व रविन्द्र कुमार, सचिव मदन कुमार, उप सचिव सीमा श्रीवास्तव, पूनम कुमारी, रोमाना, अनुप्रिया एवं कोषाध्यक्ष दिवाकर कुमार को चुना गया। यह भी पढ़ें- आ...