मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- कुढ़नी। तुर्की थाना क्षेत्र के मादापुर में एक युवक हारा-बाजी के चक्कर में बिजली पोल पर चढ़ गया। 33 हजार लाइन वाले पोल पर चढ़ा युवक स्थानीय दिनेश कुमार का पुत्र विक्की कुमार है। बताया जाता है कि विक्की अपने दो साथियों के साथ पोल के पास पहुंचा। इसी बीच दोस्तों ने उससे पोल पर चढ़ने की बाजी लगा ली। इसके बाद विक्की मौत की परवाह किए बिना पोल पर चढ़ गया। यह देख आसपास के लोग दौड़ कर वहां पहुंचे। पोल पर चढ़ने का कारण पूछा तो पता चला कि दो दोस्तों के बहकावे में आकर चढ़ गया था। लोगों और घरवालों के समझाने पर वह नीचे उतरा। यह भी पढ़ें- प्रेमिका से मिलने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक इसकी सूचना तुर्की पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही उक्त युवक पोल से उतर चुका था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.