अलीगढ़, मार्च 26 -- अलीगढ़। नगर निगम की टीम ने बुधवार को तुर्कमान गेट की संकरी गलियों से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यहां पर सड़क के दोनों और नालों पर बने पक्के अतिक्रमण को तोड़ा गया। नालों पर अतिक्रमण होने के कारण जल निकासी की समस्या आ रही थी। इसके अलावा नालों की सफाई नहीं हो पा रही थी। तुर्कमान गेट की संकरी गलियों में जेसीबी ने समस्त अतिक्रमण को ढहा दिया और कुछ अस्थाई अतिक्रमण को लोगों ने खुद भी हटाया। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...