तुर्कपट्टी-पटहेरिया मार्ग पर गिरे पेड़ के अवशेष बने खतरा, बढ़ रही दुर्घटनाएं
कुशीनगर, जून 25 -- कुशीनगर। तुर्कपट्टी-पटहेरिया मार्ग पर सड़क किनारे आंधी में गिरा पेड़ का अवशेष कई दिनों से राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कटे पेड़ के अवशेष और आसपास फैली घनी झाड़ियों के कारण सड़क पर दृश्यता प्रभावित हो रही है, जिससे आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन लगातार बना रहता है। सड़क किनारे फैली झाड़ियों और गिरे पेड़ की जड़ के कारण सामने से आने वाले वाहन समय पर दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। हाल ही में इसी मार्ग पर हुए एक हादसे में एक व्यक्ति की जान भी जा चुकी है। वहीं, तुर्कपट्टी निवासी बलदेव गुप्ता सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में झाड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.