रांची, अगस्त 4 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सपा के प्रदेश मुख्य महासचिव मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में मंगलवार को तुरुप टोल प्लाजा के समक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए तथा किन्नरों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुस्तफा अंसारी ने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण तथा आदिवासियों और मूलवासियों के अधिकारों की रक्षा में शिबू सोरेन का अमूल्य योगदान रहा है। उन्होंने अपना पूरा जीवन जल, जंगल और जमीन की लड़ाई तथा झारखंड की अस्मिता के सम्मान के लिए समर्पित कर दिया। इस अवसर पर तुरुप टोल प्लाजा का नामकरण दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नाम पर करने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- पिता की हत्या से 'दिशोम गुरु' बनने तक का सफर, शिबू सोरेन ने कैसे बदली झारखंड की राजनीति? कार्यक्रम में सपा...