घाटशिला, मार्च 2 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतिम दिन तुरामडीह प्रबंधन की ओर से कंपनी के आस-पास के दर्जनों स्कूलों मसलन नन्दूप उत्क्रमित मध्य विद्यालय, परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय तुरामडीह समेत अन्य विद्यालयों के बच्चों के बीच स्वच्छता को लेकर चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में नन्हें मुन्ने बच्चों ने ब्रश से कागजों पर स्वच्छता से जुड़ी कला की छटा बिखेरी। इस दौरान विजेता प्रतिभागियों को प्रशासनिक अधिकारी स्टेलिन हेंब्रम ने पुरस्कृत किया। कंपनी कर्मियों के लिए आयोजित प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.