घाटशिला, जून 5 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। यूसील की तुरामडीह ग्राम सभा की ओर से गुरुवार को फुटबॉल मैदान में एक विशाल सभा का आयोजन किया गया। सभा में आसपास के छह गांवों के ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की। सभा के मुख्य अतिथि एवं झामुमो नेता बाघराय मार्डी ने कहा कि शुक्रवार को तुरामडीह ग्राम सभा यूसील प्रबंधन से 29 मई को जादूगोड़ा में चार सूत्री मांगों पर हुए समझौते के संबंध में जवाब मांगेगी। उन्होंने कहा कि प्रबंधन के जवाब के बाद ही ग्राम सभा आगे की आंदोलनात्मक रणनीति की घोषणा करेगी। उन्होंने महिलाओं से आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया है। यह भी पढ़ें- तुरामडीह ग्राम सभा आज यूसील प्रबंधन से समझौते पर मांगेगी जवाब बाघराय मार्डी ने आरोप लगाया कि तुरामडीह यूरेनियम परियोजना प्रबंधन वर्ष 1983-84 से विस्थापितों की...