जमशेदपुर, जून 7 -- जमशेदपुर। रेड क्रॉस सोसाईटी और यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की पहल से 9 जून मंगलवार को सुंदरनगर के तुरामडीह स्थित एकेएस क्लब में स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर लगेगा। रेड क्रॉस के सचिव विजय कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जांच शिविर के दौरान ग्रामीणों को गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का अभियान चलेगा। बताया जाता है कि रेड क्रॉस सोसाइटी विभिन्न संस्थाओं की सहयोग से जून में चार जगह स्वास्थ्य और नेत्र जांच शिविर का आयोजन करने वाली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...