घाटशिला, जून 9 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। यूसील प्रबंधन एवं पांच मौजा की ग्राम सभाओं के बीच पूर्व में हुई त्रिपक्षीय वार्ता के अनुपालन में सोमवार को जमशेदपुर स्थित अंचल कार्यालय में समीक्षा बैठक हुई। अंचल अधिकारी सह मजिस्ट्रेट मनोज कुमार की मध्यस्थता में आयोजित यह बैठक शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में स्थानीय रोजगार, विस्थापित एवं प्रभावित परिवारों के अधिकार, ग्राम सभाओं की सहभागिता तथा विभिन्न लंबित मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई। यूसील प्रबंधन ने ग्राम सभाओं द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति व्यक्त की। बैठक में निर्णय लिया गया कि तुरामडीह एवं नन्दुपा ग्राम के 18 स्थानीय आवेदकों का ग्राम प्रधान स्तर से सत्यापन कर दो दिनों के भीतर यूसील प्रबंधन को उपलब्ध कराया जाएगा।...