गुमला, मार्च 5 -- कामडारा। प्रखंड क्षेत्र के तुरबूल चौक में बुधवार को राजी पड़हा सरना धर्म प्रार्थना सभा के जिला उपाध्यक्ष निरल आईंद के नेतृत्व में चैत्र नववर्ष धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर सरना स्थल पर पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पूजा-अर्चना की गई और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई।कार्यक्रम की शुरुआत पहान द्वारा सरना स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। पूजा के बाद उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रंग, अबीर और गुलाल लगाकर चैत्र नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक माहौल देखने को मिला और लोगों में उत्साह का माहौल रहा। मौके पर राजी पड़हा सरना धर्म प्रार्थना सभा के प्रखंड अध्यक्ष सुनील बरला, महासचिव मंगल बरला, रामपद मुंडा, चांदमुनी, संजय, छत्रपाल, सुभान सहित आसपास के गांवों के काफी संख्या में लोग मौजूद थे। सभी न...