मोतिहारी, जुलाई 2 -- तुरकौलिया। तुरकौलिया थाना क्षेत्र के राजाराम पुल गांव में एक विवाहिता की हत्या कर शव जला देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- कटिहार : दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, फंदे से लटका मिला शव; पति सहित पूरा परिवार फरारमृतका की पहचान मृतका की पहचान रम्भा देवी के रूप में की गई है। इस संबंध में मृतका की मां दुलारी मुस्मात, जो रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के मझरिया गांव की रहने वाली हैं, ने तुरकौलिया थाने में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई है। अपने आवेदन में उन्होंने बताया है कि करीब चार वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी पुत्री की शादी भोला साहनी के पुत्र राजन साहनी के साथ की थी। आरोप ह...