मोतिहारी, जून 5 -- तुरकौलिया,निसं। थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान कोटवा थाना क्षेत्र के चीवटहा गांव निवासी 70 वर्षीय राम बहादुर शर्मा के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राम बहादुर शर्मा गुरुवार की शाम बाइक वें मोतिहारी से अपने घर चीवटहा लौट रहे थे। इसी दौरान मोतिहारी-कोटवा बायपास रोड पर माधोपुर पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रहे एक युवक की बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- तुरकौलिया में दो बाइक की टक्कर में बुजुर्ग की मौत आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी।सूचना मिलते ही डायल 112 क...