तुरंत लागू करें महिला आरक्षण विधेयक, प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे 8 NCP (SP) सांसद; एक और बड़ी मांग
नई दिल्ली, अगस्त 10 -- संसद के मॉनसून सत्र के दौरान विपक्ष के हंगामे के बाद भी कई विधेयक बिना चर्जा के ही पास हो गए। सरकार की लिस्ट में सोमवार को भी चार विधेयक हैं। वहीं एनसीपी (SP) के आठ सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले हैं। उनका कहना है कि महिला आरक्षण कानून तत्काल लागू किया जाए। इसके अलावा परिसीमन कानून से महिला आरक्षण को अलग रखा जाए। कांग्रेस ने भी इसका समर्थन किया है। AICC सचिव सचिन सावंत ने कहा कि एनसीपी - एसपी के सांसदों को सरकार पर दबाव डालना चाहिए कि महिला आरक्षण विधेयक तत्काल लागू कर दिया जाए। जानकारी के मुताबिक NCP-SP के विधायक महाराष्ट्र के भी मामलों पर प्रधानमंत्री के साथ चर्चा करेंगे। सांसद सुप्रिया सुले ने सांसदों की पीएम मोदी से मुलाकात की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा था, मेरे साथ कुछ सांसद प्रधानमंत्र से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.