तुरंत डिलीट करो... जंतर-मंतर के समर्थन वाले वीडियो पर IIT मद्रास सख्त, छात्रों को दिया निर्देश
नई दिल्ली, जुलाई 23 -- कॉकरोच जनता पार्टी और सोनम वांगचुक से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट करने के पर छात्र को आईआईटी मद्रास की तरफ से सख्त निर्देश मिले हैं। आईआईटी मद्रास के प्रशासन ने अपने छात्रों को साफ हिदायत दी है कि वे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वो तमाम वीडियो फौरन हटा लें, जो मौजूदा छात्र प्रदर्शनों के समर्थन में डाले गए हैं। मामला तब गरमाया जब सोशल मीडिया पर एक छोटा सा वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो में कुछ छात्र एक बैनर पकड़े हुए नजर आ रहे थे। बैनर पर साफ-साफ लफ्जों में लिखा था, "जंतर-मंतर प्रदर्शन के साथ एकजुटता। भूख हड़ताल पर बैठे वांगचुक और छात्रों के साथ एकजुटता। स्टूडेंट्स लाइव्स मैटर।" जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ और लोगों के स्मार्टफोन की स्क्रीन्स तक पहुंचा, आईआईटी मद्रास प्रशासन हरकत में आ गया। प्रशासन ने इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.