संवाददाता, मई 17 -- UP News : आजकल अपनी मांग मनवाने के लिए टावर या पानी की टंकी पर चढ़ जाने का ट्रेंड सा चल पड़ा है। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लगभग रोज ही ऐसी घटनाओं की खबरें आती हैं। ऐसा ही एक मामला रविवार को बस्ती में सामने आया है जहां एक बुर्कानशीं नाबालिग लड़की मोबाइल टावर पर चढ़ गई है। बताया जा रहा है कि टावर पर चढ़ी लड़की ने वीडियो कॉल पर अपने प्रेमी से तत्काल मौके पर आकर निकाह करने की मांग की। प्रेमी ट्रेन में यात्रा कर रहा था। उसने ट्रेन का दृश्य भी दिखाया लेकिन लड़की कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुई। वह अपनी मांग पर अड़ी हुई है। उधर, उसकी इस हरकत से बस्ती के रुधौली थानाक्षेत्र के हनुमानगंज बाजार में अफरा-तफरी मच गई है। बुर्का पहनी किशोरी अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। किशोरी के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। आन...