प्रयागराज, मार्च 23 -- प्रयाग संगीत समिति में आयोजित अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन के दूसरे दिन सोमवार को शास्त्रीय गायक ऋषि मिश्र ने राग यमन में विलंबित ख्याल तुम संग लागी नैना की भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायक की दूसरी प्रस्तुति द्रुत (छोटा ख्याल) बाजे रे बाजे को खूब वाहवाही मिली। वहीं पं. राजेंद्र प्रसन्ना ने शहनाई वादन की अद्भुत प्रस्तुति दी। उन्होंने राग मधुवंती में विलंबित व द्रुत की प्रस्तुति दी। चैती यही ठइयां झूलनी हेरा गइले राम सुनाकर श्रोताओं को लोकरंग में रंग दिया। संगत में शहनाई पर सुनील प्रसन्न, विकास दयाल व भागवत किशोर और कुक्कड़ पर मंगला प्रसाद व तबले पर सिद्धार्थ चक्रवर्ती रहे। पं. कैवल्य कुमार ने राग दुर्गा में बड़े ख्याल रस कान्हा रे व छोटे ख्याल लागी लगन तोरे नैना से प्रस्तुति देकर समां बांधा। ब...