नई दिल्ली, जनवरी 31 -- बॉलीवुड से हॉलीवुड पहुंची प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल स्टार बन गई हैं। हिंदी के अलावा उन्हें इंग्लिश और अब साउथ फिल्मों में भी देखा जाएगा। लेकिन प्रियंका के लिए यहां तक पहुंच पाना आसान नहीं था। एक ऐसा भी दौर था जब उन्हें इंडस्ट्री ने दुत्कारा था। करियर के शुरुआत में एक डांस कोरियोग्राफर ने उनकी बेइज्जती करते हुए कुछ ऐसी बात कह दी थी जो वो कभी नहीं भूल पाई। इसके बाद प्रियंका ने खुद को साबित करने के लिए वो सब सीखा जिसमें उन्हें कमजोर कहा जाता था।प्रियंका की इस डांस कोरियोग्राफर ने की थी बेइज्जती प्रियंका चोपड़ा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म अंदाज के दौरान उन्होंने 40 रीटेक ले लिए थे और वो सीन परफेक्ट नहीं हो पा रहा था। प्रियंका ने कहा कि उस समय सरोज खान के बेटे राजू खान कोरियोग्राफर थे। उन्होंने कहा, 'राजू खान...