नई दिल्ली, फरवरी 5 -- गाजियाबाद के एक हाई-राइज अपार्टमेंट में तीन सगी बहनों की आत्महत्या की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। 4 फरवरी की रात 2 बजे हुई इस घटना ने कई अनसुलझे सवाल पीछे छोड़ दिया है। पड़ोस की टावर में रहने वाले अरुण कुमार इस खौफनाक मंजर के चश्मदीद बने। उन्होंने बताया कि रात के सन्नाटे में उन्होंने खिड़की की बालकनी पर हलचल देखी। एक लड़की रेलिंग पर बैठी थी, दूसरी उसे पकड़े हुए थी और तीसरी शायद उन्हें बचाने या खींचने की कोशिश कर रही थी। लेकिन कुछ ही पलों में, एक तेज आवाज के साथ तीनों बहनें नौवीं मंजिल से नीचे गिर गईं। उन्होंने बताया कि घटना के जब सब नीचे पहुंचे तो उन्होंने बच्चियों के माता-पिता के बीच की बातचीत भी सुनी। नीचे पहुंचने पर उन्होंने देखा कि माता-पिता के बीच मातम के साथ-साथ तीखी बहस हो रही थी। मां पिता को बच्च...