नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- शिवसेना के राज्यसभा सांसद और मुख्य प्रवक्ता संजय राउत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे को लेकर एक सनसनीखेज दावा किया है। उनका दावा है कि अमित शाह जब गुजरात की राजनीति में थे और उनके खिलाफ तत्कालीन कांग्रेस सरकार में कई केस कर दिए गए थे तो वह मदद के लिए बाला साहेब ठाकरे के पास पहुंचे थे। उस समय बाल ठाकरे ने जज को फोन कर उन्हें मदद करने के लिए कहा था। कपिल सिब्बल के साथ एक इंटरव्यू के दौरान संजय राउत ने कई मुद्दों पर अपना पक्ष रखा। हालांकि, जब उनसे शिवसेना में हुई टूट पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस घटना का जिक्र किया।संजय राउत ने अमित शाह को लेकर क्या कहा? मातोश्री में बालासाहेब ठाकरे, मैं और हमारे कुछ साथी बैठे थे तो गेट से बार बार एक मैसेज आता था कि कोई गुजरात से विधायक...