रामपुर, मार्च 7 -- रमजान उल मुबारक के इस महीने में मस्जिदों में रोज कहीं ना कहीं कुरान ए अजीम मुकम्मल हो रहे हैं इसी के चलते बीती रात मोहल्ला पंजाबीयान में कुरान मुकम्मल हुआ जिसमे रोजाना कुरान ए अज़ीम के दो पारे सुनाए गए जिसमें हाफिज आज़म खा ने कुरान सुनाया ओर सामात के फ्राइज हाफिज उबेद साहब ने अंजाम दिए इस दौरान कारी सलीम साहब ने रमजान की फजीलत बयान करते हुए कहा कि हज़रत साइमे इकराम अल्लाह रब्बुल इज्जत अपने कुरान अज़ीम में इरशाद फरमा रहा है ऐ ईमान वालों तुम पर रोज़े फर्ज किए गए हे जैसा के तुम से पहले उम्मतो पर फर्ज किए गए थे तकी तुम तकवा इख्तियार करो यह महीना बहुत अजमत और बरकत वाला महीना है इसमें नफ्ल के सवाब फर्ज के बराबर और फर्ज के सवाब सत्तार गुनाह बड़ा दिया जाता है यह वो मुबारक महीना है जिस्मे अल्लाह अपने बे शुमार बंदों के मगफिरत फरम...